52 लाख की चांदी बोरी में छुपा कर मोपेड से ले जा रहे थे पुलिस ने भनपुरी चौक पर धर दबोचा..

 0
52 लाख की चांदी  बोरी में छुपा कर मोपेड से ले जा रहे थे पुलिस ने भनपुरी चौक पर धर दबोचा..

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के भानपुरी चौक के पास मंगलवार शाम पुलिस ने जांच के दौरान मोपेड सवार दो युवकों को पकड़ा युवकों की तलाशी के दौरान करीब 56 किलो चांदी की सिल्ली मिली इसकी कीमत 52 लाख है चांदी की सिल्ली को बोरियों में छुपा कर रायपुर से मुंगेली ले जा रहे थे पुलिस ने दोनों युवकों को पकड़ने के बाद दस्तावेज मांगे हैं वह कोई बिल या दस्तावेज पेश नहीं कर पाए पुलिस ने चांदी को जप्त कर लिया पुलिस ने बताया कि भानपुरी चौक के पास मंगलवार शाम 4 बजे जांच चल रही थी..

जांच के दौरान एक मोपेड को रोका गया उसमें महाराष्ट्र की सांगली निवासी ओमकार जाधव 23 वर्ष और अजय गेजग़ सवार थे पुलिस ने मोपेड में रखी बोरी को खोलकर देखा तो चांदी की सिल्ली मिली दोनों को पकड़ कर पुलिस थाने ले आई दोनों से पूछताछ की गई उन्होंने मुंबई से चांदी आने की बात कही युवकों का यह भी बताया कि चांदी मुंगेली ले जा रहे थे युवकों का कहना है कि यह चोरी की चांदी नहीं है उसके पास इसका बिल है लेकिन मुंगेली में है पुलिस ने चांदी को जप्त कर जांच शुरू कर दी..।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0