रौंगटे खड़े कर देने वाला कांड: 15 साल की बेटी ने पिता की तांगी से हत्या की, पुलिस जांच में जुटी

 0
रौंगटे खड़े कर देने वाला कांड: 15 साल की बेटी ने पिता की तांगी से हत्या की, पुलिस जांच में जुटी

जशपुर (छत्तीसगढ़)। बागबहार थाना क्षेत्र के एक गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 15 साल की नाबालिग बेटी ने अपने पिता की तांगी से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटी को हिरासत में ले लिया है और मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी गई है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव खाट पर पड़ा हुआ था। मृतक के सिर पर गहरे जख्म के निशान थे, जिससे यह स्पष्ट था कि उसकी हत्या तांगी जैसे धारदार हथियार से की गई है।

एसएसपी शशिमोहन सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वारदात नाबालिग बेटी ने अंजाम दी। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पंचनामा की कार्रवाई की गई।

गांव में इस घटना से सनसनी फैल गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या के पीछे की असली वजह क्या थी—कोई पारिवारिक विवाद, मानसिक दबाव या कुछ और।

फिलहाल, पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और जल्द ही पूरी सच्चाई सामने लाने का दावा किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0