महादेव सट्टा कांड: ED का ताबड़तोड़ एक्शन, 7 राज्यों में छापे, 3000 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त

 0
महादेव सट्टा कांड: ED का ताबड़तोड़ एक्शन, 7 राज्यों में छापे, 3000 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त

सट्टा जगत के किंग माने जाने वाले 'महादेव सट्टा ऐप' के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार को ED की टीमों ने एक साथ 7 राज्यों में छापेमारी की और 573 करोड़ रुपये की संपत्ति फ्रीज कर दी।

अब तक की जांच में खुलासा हुआ है कि इस ऑनलाइन सट्टेबाजी रैकेट ने अपनी काली कमाई को सफेद बनाने के लिए फर्जी कंपनियों का सहारा लिया। इन कंपनियों के जरिए सट्टे की कमाई को रियल एस्टेट, सोना-चांदी और शेयर बाजार में निवेश किया जाता था।

ED की जांच में अब तक 3002 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति जब्त की जा चुकी है। इन संपत्तियों में आलीशान बंगले, लग्जरी गाड़ियाँ, कीमती घड़ियाँ और भारी मात्रा में कैश शामिल है।

कहाँ-कहाँ पड़े छापे?

छापेमारी छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, मध्यप्रदेश, बिहार और झारखंड में हुई। इन जगहों पर सट्टे से जुड़े लोगों के घर, ऑफिस और बैंक खातों को खंगाला गया।

कैसे चलता था रैकेट?

महादेव ऐप के जरिए लोग ऑनलाइन सट्टा खेलते थे।

एक बड़े नेटवर्क के ज़रिए भारत और विदेशों में इसके एजेंट काम करते थे।

कमाई को हवाला और शेल कंपनियों के जरिए इधर-उधर किया जाता था।

ED ने बताया कि ये देश का अब तक का सबसे बड़ा ऑनलाइन सट्टा घोटाला हो सकता है। जांच अब भी जारी है, और कई बड़े नामों के सामने आने की संभावना

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0