छत्तीसगढ़ के रीवां गांव में दो दशक से जल संकट, पानी के बिना टूट रहे रिश्ते – लड़कियों के परिजनों का अल्टीमेटम: शादी तभी जब मिले पानी"

 0
छत्तीसगढ़ के रीवां गांव में दो दशक से जल संकट, पानी के बिना टूट रहे रिश्ते – लड़कियों के परिजनों का अल्टीमेटम: शादी तभी जब मिले पानी"

छत्तीसगढ़: राजधानी रायपुर से सटे रीवां गांव में दो दशक पुराना जल संकट अब सामाजिक कलंक का रूप ले चुका है। यहां पानी की किल्लत ऐसी है कि अब लोग अपनी बेटियों की शादी इस गांव में करने से साफ इनकार कर रहे हैं। ताज़ा मामला गांव के युवक अक्षय डेहरिया से जुड़ा है, जिनका रिश्ता सिर्फ इसलिए टूट गया क्योंकि लड़के के गांव में पीने का पानी नहीं है।

अक्षय का रिश्ता टूटा, परिवार मायूस

अक्षय डेहरिया के घर जब लड़की वाले रिश्ता देखने आए तो उनका जोरदार स्वागत किया गया। लेकिन जैसे ही उन्हें यह जानकारी मिली कि गांव में पानी की भीषण किल्लत है, उन्होंने साफ कह दिया – “पानी नहीं, तो शादी नहीं”। अब अक्षय का परिवार मायूस है और सरकार से घर में ट्यूबवेल लगवाने की मांग कर रहा है।

गाँव के युवाओं की शादी में बन रहा रोड़ा

रीवां गांव के हालात यह हैं कि यहां के कई युवाओं की शादी सिर्फ पानी की कमी के कारण नहीं हो पा रही है। गांव के लोगों को हर दिन सुबह 3 बजे उठकर 2-3 किलोमीटर दूर कुकरा गांव से पानी लाना पड़ता है। औरतें और बच्चे साइकिलों व मोटरसाइकिलों में पानी की कुप्पियाँ भरकर दिन की जरूरतें पूरी करते हैं।

ग्रामीण भगीरथ साहू और एक महिला ग्रामीण बताती हैं:

"हमारे लिए सुबह की शुरुआत पूजा-पाठ से नहीं, बल्कि पानी की जद्दोजहद से होती है। ये हमारी रोज़ की कहानी बन गई है।"

दो दशक से अधूरी योजनाएं, नेताओं के वादे खोखले

गांव वालों के अनुसार, पिछले 20 सालों से गांव में जल संकट बरकरार है। इस क्षेत्र से कभी छत्तीसगढ़ के मंत्री शिव डेहरिया और केंद्रीय मंत्री रमेश बैस भी चुने गए, लेकिन गांव के हालात जस के तस बने हुए हैं। नल-जल योजना के तहत गांव में पाइपलाइन और नल तो लगे हैं, लेकिन उनमें पानी नहीं आता। योजना अधूरी पड़ी है और अधिकारी सिर्फ कागज़ी कामों में व्यस्त हैं।

सरकार के जवाब में गंभीरता की कमी

छत्तीसगढ़ के जल संसाधन मंत्री और उपमुख्यमंत्री अरुण साव का बयान आया कि राज्य में भीषण जल संकट जैसी कोई स्थिति नहीं है। उन्होंने माना कि कुछ इलाकों में पेयजल की समस्या है, जिसे जल्द दूर किया जाएगा।

वहीं स्थानीय बीजेपी विधायक खुशवंत साहेब का भी यही कहना है:

"योजना बना ली गई है, जल्द ही गांव में पानी पहुँचाया जाएगा।"

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0