रौद्र जवाब: पहलगाम हमले के बाद भारत का पाकिस्तान पर एक्शन मोड, 5 बड़े फैसले अब न पानी जाएगा, न माफी मिलेगी; पाक नागरिकों को 48 घंटे में देश छोड़ने का अल्टीमेटम

 0
रौद्र जवाब: पहलगाम हमले के बाद भारत का पाकिस्तान पर एक्शन मोड, 5 बड़े फैसले अब न पानी जाएगा, न माफी मिलेगी; पाक नागरिकों को 48 घंटे में देश छोड़ने का अल्टीमेटम

नई दिल्ली। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान पर बड़ा कूटनीतिक और रणनीतिक वार किया है। सरकार ने एक के बाद एक पांच सख्त फैसले लेकर साफ कर दिया कि अब बर्दाश्त की सीमा खत्म हो चुकी है। इनमें सबसे बड़ा फैसला सिंधु जल संधि को रोकने का है। इसके साथ ही भारत में मौजूद पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे में देश छोड़ने का आदेश दिया गया है।

जानिए सरकार के वो 5 बड़े फैसले जो पाकिस्तान को सीधा संदेश देते हैं:

1. सिंधु जल संधि रोकी गई:

1960 से लागू इस समझौते के तहत भारत पाक को सिंधु नदी का पानी देता था। अब ये समझौता रोक दिया गया है। यह पाकिस्तान की जल निर्भरता पर सीधा वार है।

2. पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द:

भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिए गए हैं। उन्हें 48 घंटे के भीतर देश छोड़ने का अल्टीमेटम दिया गया है।

3. पाक उच्चायोग के स्टाफ की संख्या घटाई जाएगी:

पाकिस्तान दूतावास के अधिकारियों और कर्मचारियों की संख्या आधी की जाएगी। भारत ने साफ किया है कि अब सामान्य कूटनीतिक व्यवहार नहीं होगा।

4. सीमा पर निगरानी और सख्ती बढ़ाई जाएगी:

सेना और BSF को LoC और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हाई अलर्ट पर रखा गया है। घुसपैठ की किसी भी कोशिश पर तुरंत कार्रवाई के आदेश हैं।

5. व्यापार और सांस्कृतिक संबंधों पर ब्रेक:

पाकिस्तान से हर प्रकार के आयात-निर्यात को अनिश्चितकाल के लिए रोक दिया गया है। साथ ही फिल्म, खेल या किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में पाक भागीदारी को पूरी तरह बैन किया गया है।

सरकार का साफ संदेश:

भारत ने ये कदम सिर्फ जवाबी कार्रवाई नहीं बल्कि भविष्य के लिए चेतावनी के रूप में उठाए हैं। अब ‘शांति’ की बातें तभी होंगी जब आतंक की जड़ें पाकिस्तान खुद काटेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0