छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा के घर CBI का छापा, जांच में नई परतें खुलने की उम्मीद

 0
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा के घर CBI का छापा, जांच में नई परतें खुलने की उम्मीद

रायपुर।छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच में अब CBI ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य के पूर्व वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा के निवास पर छापा मारा है। शुक्रवार सुबह शुरू हुई इस कार्रवाई में CBI की एक टीम ने रायपुर स्थित उनके निवास पर दस्तक दी, जिसमें 6 से अधिक अधिकारी शामिल थे।

सूत्रों के अनुसार, यह छापा शराब घोटाले से जुड़े अहम दस्तावेजों और साक्ष्यों की तलाश में डाला गया है। CBI को शक है कि अनिल टुटेजा की भूमिका घोटाले में महत्वपूर्ण रही है, खासकर उन दिनों जब वे वाणिज्य और उद्योग विभाग में बड़े पद पर कार्यरत थे।

CBI की यह छापेमारी करीब चार घंटे चली, इस दौरान टीम ने घर के हर कोने की तलाशी ली और कई दस्तावेज जब्त किए। साथ ही, टुटेजा परिवार से भी पूछताछ की गई।

बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार की बात सामने आई है, जिसमें राजस्व की बड़े पैमाने पर हेराफेरी और नियमों की अनदेखी हुई।

CBI की यह कार्रवाई संकेत देती है कि मामले की जांच अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच रही है और आने वाले दिनों में और भी बड़ी हस्तियों के नाम उजागर हो सकते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0