गर्मी से राहत: छत्तीसगढ़ में स्कूलों का समय बदला, अब सुबह 7 से 11 बजे तक लगेंगी क्लासेस
छत्तीसगढ़ शासन ने एक अहम और छात्रहित में बड़ा फैसला लिया है। बढ़ती गर्मी और उसके दुष्प्रभावों को देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी शासकीय, अशासकीय और सहायता प्राप्त स्कूलों के समय में परिवर्तन कर दिया है। आदेश के अनुसार अब 16 जून 2025 से प्रदेश के सभी स्कूल सुबह 7 बजे से लेकर 11 बजे तक संचालित होंगे।
यह निर्णय केवल शिक्षा विभाग की सामान्य प्रक्रिया नहीं है, बल्कि बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया एक जिम्मेदार कदम है। राज्य में इस समय तेज गर्मी और लू का असर लगातार बना हुआ है। दोपहर की तपती धूप में बच्चों का स्कूल आना-जाना स्वास्थ्य के लिए घातक हो सकता है। इसी के मद्देनज़र, शासन ने यह आदेश जारी किया है, जिससे बच्चों को गर्मी से राहत मिल सके।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0