IPL फिर पटरी पर लौटेगा? बेंगलुरु-चेन्नई में हो सकते हैं मैच, BCCI कल लेगा फैसला

 0

IPL को लेकर एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, लीग को फिर से शुरू करने की योजना पर BCCI गंभीरता से विचार कर रहा है। उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इशारा दिया कि अगले मैच बेंगलुरु और चेन्नई जैसे सुरक्षित वेन्यू में कराए जा सकते हैं।

BCCI की अहम बैठक कल होगी जिसमें बाकी बचे 12 लीग मुकाबलों के आयोजन पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। वहीं, कुछ विदेशी खिलाड़ी अपने देश लौट चुके हैं, जिससे कुछ टीमों की प्लेइंग इलेवन पर असर पड़ सकता है।

शुक्ला ने कहा, "हालात पर नजर रखी जा रही है। क्रिकेट प्रेमियों को जल्द अच्छी खबर मिल सकती है।" यदि हालात अनुकूल रहे तो अगले हफ्ते से IPL फिर से लाइव हो सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0