बारिश में नहीं होगा जलजमाव, हर निगम में खुलेगा फ्लड कंट्रोल रूम: अतिक्रमण हटाने का सख्त आदेश, बारिश से पहले पूरी तैयारी करने के निर्देश

 0
बारिश में नहीं होगा जलजमाव, हर निगम में खुलेगा फ्लड कंट्रोल रूम: अतिक्रमण हटाने का सख्त आदेश, बारिश से पहले पूरी तैयारी करने के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नगरीय क्षेत्रों में मानसून से पहले जलभराव और बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश के सभी नगर निगमों में फ्लड कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे। नगरीय प्रशासन विभाग ने इस संबंध में सभी निगम कमिश्नरों को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं।

निर्देशों के अनुसार, बारिश के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रहेंगे। साथ ही जल निकासी बाधित करने वाले अतिक्रमणों को चिन्हित कर तत्काल हटाने को कहा गया है।

प्रत्येक निगम को अपने-अपने क्षेत्र में संवेदनशील इलाकों की पहचान कर वहां विशेष निगरानी रखने, नालों की सफाई और पंपिंग सिस्टम की समीक्षा के भी निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने यह भी साफ किया है कि लापरवाही पर संबंधित अफसरों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0