छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला: तेज हवाएं, बिजली गिरने का अलर्ट; 9 जिलों में खतरे का संकेत, बस्तर में होगी झमाझम बारिश

 0
छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला: तेज हवाएं, बिजली गिरने का अलर्ट; 9 जिलों में खतरे का संकेत, बस्तर में होगी झमाझम बारिश

छत्तीसगढ़ में मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने राज्य के 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। गरियाबंद, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, बस्तर, रायपुर, दुर्ग, महासमुंद और कांकेर जिलों में अगले 24 से 48 घंटे के भीतर तेज हवाएं, गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है।

रायपुर और दुर्ग में हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंच सकती है, जिससे पेड़ और खंभे गिरने की आशंका है। वहीं, बालोद और राजनांदगांव में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं। नागरिकों से सावधानी बरतने और खुले स्थानों में न रहने की सलाह दी गई है।

बस्तर संभाग में 4 दिन तक लगातार बारिश की संभावना जताई गई है। यह बारिश किसानों के लिए राहत लेकर आ सकती है, लेकिन साथ ही निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बना सकती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0