शराब घोटाले की तपिश बढ़ी: भूपेश बघेल के करीबी पप्पू बंसल हिरासत में, ACB की पूछताछ शुरू"
छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में बड़ी कार्रवाई सामने आई है। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) और ACB ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेहद करीबी माने जाने वाले कारोबारी पप्पू बंसल को हिरासत में ले लिया है।
सूत्रों के अनुसार, पप्पू बंसल से घंटों तक गुप्त पूछताछ की गई, जिसके बाद उन्हें बुधवार को देर शाम हिरासत में लिया गया। हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन EOW सूत्रों का कहना है कि पप्पू बंसल से मिले सुराग इस घोटाले में कई और नामों को बेनकाब कर सकते हैं।
गौरतलब है कि शराब घोटाले को लेकर पहले से ही पूर्व सीएम के करीबियों पर जांच एजेंसियां नजर बनाए हुए थीं। इस कार्रवाई से सियासी गलियारों में हलचल मच गई है।
क्या है मामला?
छत्तीसगढ़ में सरकारी शराब की बिक्री और लाइसेंस प्रक्रिया में भारी अनियमितताओं का आरोप है। बताया जा रहा है कि करोड़ों रुपये की हेराफेरी हुई, और लाभ का बड़ा हिस्सा बिचौलियों व राजनीतिक रसूखदारों तक पहुंचाया गया।
ACB और EOW की साझा कार्रवाई आगे किस ओर बढ़ेगी, इस पर पूरे प्रदेश की निगाहें टिकी हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0