अंग्रेजी प्रीमियम शॉप में सेंधमारी: चुराए पैसों से की पार्टी, खरीदे मोबाइल – तीन आरोपी गिरफ्तार

 0
अंग्रेजी प्रीमियम शॉप में सेंधमारी: चुराए पैसों से की पार्टी, खरीदे मोबाइल – तीन आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर (तरबाहर)। शहर के तरबाहर थाना क्षेत्र में स्थित एक अंग्रेजी प्रीमियम शॉप में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने दुकान का टिन शेड और फॉल्स सीलिंग तोड़कर अंदर घुसते हुए करीब ₹97,800 की नकदी चुरा ली थी।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को धर दबोचा। चोरी की रकम से आरोपियों ने महंगा मोबाइल खरीदा और दोस्तों के साथ पार्टी भी की। पूछताछ में आरोपियों ने सारा सच उगल दिया। पुलिस ने चोरी में इस्तेमाल मोबाइल और अन्य सामान जब्त कर लिया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। तीनों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0