6 लाख के इनामी नक्सली सहित दो महिलाओं ने मुख्यधारा का रास्ता चुना..
दंतेवाड़ा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे घर वापसी आइये अभियान से प्रभावित होकर एक लाख की ईनामी महिला नक्सली सहित 6 माओवादियों ने एस पी दंतेवाड़ा गौरव राय के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। सभी नक्सलियों के ऊपर अलग अलग थानों में हत्त्या आगजनी आईईडी ब्लास्ट रेकी करना जैसे कई मामले पंजीबद्ध है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाये जा रहे पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर ये लोग समाज की मुख्यधारा में शामिल हुए जिसके तहत सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को 50 - 50 हज़ार रुपये की नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई और सरकार से सभी योजनाओं का लाभ भी इनको मिलेगा। अब तक इस अभियान से प्रभावित होकर 230 ईनामी नक्सली सहित 973 माओवादी सामाज की मुख्यधारा में शामिल हो चुके है।लगातार नक्सलियों पर पुलिस के बढ़ते दवाब के चलते भटके हुए नौजवान घर वापसी कर रहे है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0