रायपुर में आज से दो दिवसीय राज्य स्तरीय रोजगार मेला, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर

Two-day state-level job fair begins in Raipur today; youth to get employment opportunities.
 0
रायपुर में आज से दो दिवसीय राज्य स्तरीय रोजगार मेला, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर

रायपुर में आज से दो दिवसीय राज्य स्तरीय रोजगार मेला, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर

सेवा संकल्प अभियान के तहत 7-8 अक्टूबर को आयोजन, 8 अक्टूबर को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि

रायपुर, 6 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रदेश के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रोजगार विभाग, छत्तीसगढ़ द्वारा 7 और 8 अक्टूबर 2026 को रायपुर में दो दिवसीय राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेले का आयोजन बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, बूढ़ापारा में किया जाएगा।

राज्य स्तरीय रोजगार मेले के मुख्य कार्यक्रम का आयोजन 8 अक्टूबर को सुबह 10 बजे होगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि होंगे, जबकि छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

कई मंत्री और जनप्रतिनिधि होंगे शामिल

मुख्य कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, मंत्री केदार कश्यप, गुरु खुशवंत साहेब, राम विचार नेताम, दयाल दास बघेल, लखन लाल देवांगन, श्याम बिहारी जायसवाल, ओ.पी. चौधरी, लक्ष्मी राजवाड़े, टंकराम वर्मा, राजेश अग्रवाल और गजेन्द्र यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

इसके अलावा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, विधायक पुरंदर मिश्रा, राजेश मूणत, अनुज शर्मा, सुनील सोनी, मोतीलाल साहू और इंद्र कुमार साहू भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे और जिला पंचायत रायपुर के अध्यक्ष नवीन अग्रवाल की भी कार्यक्रम में उपस्थिति रहेगी।

निजी क्षेत्र में रोजगार से जुड़ने का मिलेगा मौका

राज्य स्तरीय रोजगार मेले का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को निजी क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार के अवसरों से सीधे जोड़ना है। मेले में विभिन्न क्षेत्रों और प्रतिष्ठानों में उपलब्ध रोजगार के अवसरों की जानकारी युवाओं को दी जाएगी।

इसके साथ ही युवाओं की शैक्षणिक योग्यता, कौशल और पात्रता के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। रोजगार मेले के माध्यम से युवाओं और निजी क्षेत्र की कंपनियों के बीच सीधा संपर्क स्थापित होगा, जिससे उन्हें अपनी योग्यता के अनुसार नौकरी प्राप्त करने का अवसर मिल सकेगा।

युवाओं से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील

रोजगार विभाग ने प्रदेश के युवाओं से राज्य स्तरीय रोजगार मेले में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने और उपलब्ध रोजगार अवसरों का लाभ उठाने की अपील की है। विभाग का उद्देश्य युवाओं को रोजगार से जोड़ने के साथ-साथ उन्हें निजी क्षेत्र में उपलब्ध करियर और रोजगार की संभावनाओं से परिचित कराना है।

सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित यह राज्य स्तरीय रोजगार मेला युवाओं के लिए रोजगार और करियर की दिशा में महत्वपूर्ण अवसर साबित हो सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0