बस्तर बॉर्डर पर बड़ी मुठभेड़: सेंट्रल कमेटी मेंबर समेत 3 नक्सली कमांडर ढेर
छत्तीसगढ़ और आंध्रप्रदेश की सीमा पर मंगलवार सुबह एक बड़ी मुठभेड़ हुई, जिसमें सुरक्षाबलों ने नक्सलियों को करारा जवाब दिया। इस एनकाउंटर में मारे गए तीनों नक्सली ऊंचे स्तर के कमांडर बताए जा रहे हैं। सबसे बड़ी बात यह रही कि इसमें नक्सलियों की सेंट्रल कमेटी के सदस्य गजरला आयतु भी मारा गया, जो लंबे समय से बस्तर और तेलंगाना में सक्रिय था।
सूत्रों के मुताबिक मुठभेड़ में नक्सली लीडर चलपति की पत्नी अरुणा की मौत की भी पुष्टि हो रही है, जो डिवीजनल लीडर थी और महिला नक्सली दस्ते की अगुवाई कर रही थी। तीसरा नक्सली मारे गए लीडरों का बॉडीगार्ड बताया जा रहा है।
यह मुठभेड़ सीमावर्ती बीजापुर जिले के जंगलों में हुई। ऑपरेशन में छत्तीसगढ़ की DRG और आंध्र प्रदेश की स्पेशल पार्टी ने संयुक्त कार्रवाई की। मुठभेड़ स्थल से बड़ी संख्या में हथियार, विस्फोटक और दस्तावेज बरामद किए गए हैं।
सुरक्षाबलों की इस सफलता को नक्सल नेटवर्क के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। गजरला जैसे शीर्ष नेता का मारा जाना नक्सली रणनीति को कमजोर कर सकता है। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

