योग प्रचार समिति के मार्गदर्शक मंडल की बैठक में गूंजा योग का स्वर, छत्तीसगढ़ योग आयोग का आयोजन रायपुर में

The voice of yoga echoed in the meeting of the guiding board of Yoga Prachar Samiti, Chhattisgarh Yoga Commission organized in Raipur योग प्रचार समिति के मार्गदर्शक मंडल की बैठक में गूंजा योग का स्वर, छत्तीसगढ़ योग आयोग का आयोजन रायपुर में
 0
योग प्रचार समिति के मार्गदर्शक मंडल की बैठक में गूंजा योग का स्वर, छत्तीसगढ़ योग आयोग का आयोजन रायपुर में

योग प्रचार समिति के मार्गदर्शक मंडल की बैठक में गूंजा योग का स्वर, छत्तीसगढ़ योग आयोग का आयोजन रायपुर में

रायपुर,छत्तीसगढ़ योग आयोग के तत्वावधान में आज रायपुर स्थित सर्किट हाउस, सिविल लाइंस में योग प्रचार समिति के मार्गदर्शक मंडल की अहम बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में योग के प्रचार-प्रसार, जनजागरण और इसकी सामाजिक उपयोगिता को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक की विशेष बात यह रही कि इसमें महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल रमेश बैस विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने योग को भारत की सांस्कृतिक धरोहर बताते हुए कहा कि यह केवल शारीरिक अभ्यास नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित और सकारात्मक दिशा देने वाली एक जीवनशैली है।

योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कई वरिष्ठ नेता और योगप्रेमी शामिल रहे। प्रमुख रूप से अभनपुर से इन्द्र कुमार साहू, बिसरा से राम यादव, सच्चिदानंद उपासने, तुलसी कौशिक, देवकर साहेब, राम स्वरूप दास, तथा गणेश मिश्रा उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने मिलकर योग के प्रचार को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए एक रोडमैप तैयार किया।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को भव्य रूप में मनाने के लिए विशेष तैयारियां की जाएंगी और राज्यभर में योग शिविरों का आयोजन कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को इससे जोड़ा जाएगा।

छत्तीसगढ़ योग आयोग का यह आयोजन न केवल राज्य स्तर पर योग को नया आयाम देगा, बल्कि देशभर में छत्तीसगढ़ को योग की नई राजधानी के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक मजबूत कदम माना जा रहा है।

बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से योग अभ्यास किया और एकजुट होकर इसे जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0