छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर अधजली लाश का राज़ खुला: अवैध संबंध के शक में युवक की निर्मम हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

The secret of the half-burnt body on the Chhattisgarh-Odisha border revealed: Youth brutally murdered on suspicion of illegal relationship, four accused arrested छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर अधजली लाश का राज़ खुला: अवैध संबंध के शक में युवक की निर्मम हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
 0
छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर अधजली लाश का राज़ खुला: अवैध संबंध के शक में युवक की निर्मम हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर अधजली लाश का राज़ खुला: अवैध संबंध के शक में युवक की निर्मम हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

गरियाबंद/देवभोग। छत्तीसगढ़ और ओडिशा की सीमा पर जंगल में बरामद हुई अधजली लाश की गुत्थी सुलझ गई है। पुलिस ने इस जघन्य हत्या का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला गरियाबंद जिले के देवभोग थाना क्षेत्र और ओडिशा के सीनापाली थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है।

22 मई को ओडिशा के सीनापाली थाना क्षेत्र के जंगल में झाड़ियों के पीछे एक युवक की अधजली लाश मिली थी। जांच में मृतक की पहचान छत्तीसगढ़ के खरपदर उरमाल निवासी विशाल सोनवानी के रूप में हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए छत्तीसगढ़ और ओडिशा पुलिस ने संयुक्त रूप से जांच शुरू की।

अवैध संबंध बना हत्या की वजह

पुलिस जांच में सामने आया कि विशाल सोनवानी की हत्या उसके मुंहबोले मामा केशव नागेश ने की। केशव ने 29 अप्रैल को अपनी पत्नी ममता नागेश और विशाल को आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथों पकड़ लिया था। इसके बाद गुस्से में आकर केशव ने पहले विशाल की बुरी तरह पिटाई की, फिर अपने साले (ममता के भाई) अशोक और मनोज के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।

हत्या से पहले आरोपियों ने शराब पी और फिर मिलकर विशाल को बेरहमी से पीटा, गला घोंटकर मार डाला। बाद में सबूत मिटाने के इरादे से शव को जंगल में ले जाकर जलाने की कोशिश की गई।

चार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में चार आरोपियों — केशव नागेश, ममता नागेश, अशोक और मनोज — को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या, साजिश रचने और सबूत मिटाने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस का कहना है कि यह घटना अवैध संबंध के शक और गुस्से में की गई एक सुनियोजित हत्या का मामला है। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0