प्रेमी का गुणगान करना पति को नागवार गुजरा और लगा ली फांसी परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

The husband was unhappy with her praising her lover and she hanged herself; the family is inconsolable प्रेमी का गुणगान करना पति को नागवार गुजरा और लगा ली फांसी परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
 0
प्रेमी का गुणगान करना पति को नागवार गुजरा और लगा ली फांसी परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तहसील मस्तूरी। नव विवाहिता ने अपने प्रेमी के बारे में बताया तो पति को नागवार गुजरा घर में फांसी लगा ली. परिजनों कि सूचना पर पुलिस की टीम जांच करने मौके पर पहुंची. शव को फंदे से उतारकर तलाशी ली तो एक सुसाइड नोट मिला. मरने से पहले युवक ने सुसाइड नोट में लिखा है कि मैं अपनी इच्छा से मर रहा हूं. इसके लिए किसी को परेशान ना किया जा फिलहाल इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में ले लिया है. मस्तूरी पुलिस ने बताया कि जयराम नगर निवासी सूरज वस्त्रकार पिता मन्नू लाल (24) की शादी एक माह पहले हुई थी. शादी के बाद से सूरज अपनी पत्नी के साथ घर पर रह रहा था. इसी दौरान पत्नी ने अपने प्रेमी के बारे में सूरज से चर्चा की. तब से सूरज परेशान रहता था और इसके बाद से दोनों एक ही कमरे में अलग-अलग रहने लगे थे. बुधवार को दोपहर उसकी पत्नी पड़ोस के रिश्तेदार के घर चली गई. कुछ समय बाद जब वह अपने कमरे में आई तो देखा कि सूरज ने बेडरूम में फांसी लगा ली है. उसने आसपास के रिश्तेदारों को सूचना दी. पुलिस की टीम भी जांच करने मौके पर पहुंच गई.

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0