रेत माफिया की हैवानियत अवैध खनन रोकने गए कांस्टेबल को ट्रैक्टर से कुचला, हाई कोर्ट ने कहा – 'राज्य की स्थिति बेहद चिंताजनक'

Sand mafia's brutality: Constable who went to stop illegal mining was crushed by tractor, High Court said - 'The situation in the state is very worrying' रेत माफिया की हैवानियत अवैध खनन रोकने गए कांस्टेबल को ट्रैक्टर से कुचला, हाई कोर्ट ने कहा – 'राज्य की स्थिति बेहद चिंताजनक'
 0
रेत माफिया की हैवानियत अवैध खनन रोकने गए कांस्टेबल को ट्रैक्टर से कुचला, हाई कोर्ट ने कहा – 'राज्य की स्थिति बेहद चिंताजनक'

रेत माफिया की हैवानियत अवैध खनन रोकने गए कांस्टेबल को ट्रैक्टर से कुचला, हाई कोर्ट ने कहा – 'राज्य की स्थिति बेहद चिंताजनक'

बिलासपुर: बलरामपुर जिले के सनावल थाना क्षेत्र में रेत माफिया की बर्बरता ने एक और पुलिसकर्मी की जान ले ली। अवैध रेत खनन रोकने गए कांस्टेबल शिव बचन सिंह को ट्रैक्टर चालक ने जानबूझकर कुचल डाला। घायल हालत में कांस्टेबल को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

घटना कनहर नदी के किनारे उस वक्त हुई जब वन विभाग की टीम अवैध खनन पर कार्रवाई के लिए पहुंची थी। टीम में कांस्टेबल शिव बचन भी शामिल थे। एक ट्रैक्टर को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ने रफ्तार बढ़ाते हुए कांस्टेबल को कुचल दिया और फरार हो गया।

हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगा जवाब

इस दर्दनाक घटना पर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली अवकाशकालीन पीठ ने इसे ‘बहुत गंभीर मामला’ बताया और कहा – “जब कोर्ट द्वारा पहले ही अवैध खनन पर रोक के निर्देश दिए गए हैं, तब भी यह स्थिति राज्य में कानून व्यवस्था की चिंताजनक हालत को दर्शाती है।”

कोर्ट ने खनिज विभाग और वन विभाग के सचिवों को नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया है। अगली सुनवाई 9 जून को होगी।

पृष्ठभूमि

अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कई अधिकारी और कर्मी पहले भी हमलों का शिकार हो चुके हैं, लेकिन यह मामला और भी गंभीर है क्योंकि इसमें कानून के रक्षक की जान चली गई। अब सवाल यह है कि राज्य सरकार और प्रशासन कब इस खनन माफिया पर प्रभावी लगाम लगाएंगे?

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0