रायपुर: आदित्य गेस्ट हाउस और गगन ग्रैंड होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, मैनेजर समेत 7 गिरफ्तार
आदित्य गेस्ट हाउस और गगन ग्रैंड होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, मैनेजर समेत 7 गिरफ्तार
रायपुर। राजधानी रायपुर के नहरपारा स्थित आदित्य गेस्ट हाउस और फाफाडीह क्षेत्र के गगन ग्रैंड होटल में पुलिस ने देह व्यापार के बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस की छापेमारी में कुल 15 लोगों को पकड़ा गया, जिनमें 11 युवतियां और 4 पुरुष शामिल हैं। गिरफ्तार किए गए लोगों में होटल का मैनेजर, महिला रिसेप्शनिस्ट और मास्टरमाइंड समेत अन्य सहयोगी शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, यह सेक्स रैकेट लोकेंटो नामक मोबाइल ऐप के जरिये संचालित किया जा रहा था, जिसके माध्यम से ग्राहकों को युवतियों की तस्वीरें और रेट भेजे जाते थे। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान मौके से आपत्तिजनक सामग्री और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी जब्त की है।
इस पूरे रैकेट का संचालन पश्चिम बंगाल के 24 परगना निवासी जुगल कुमार राय कर रहा था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ी गई युवतियों में पश्चिम बंगाल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ की लड़कियां शामिल हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
गंज थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई से इस गिरोह का पर्दाफाश हुआ। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शहर में चल रहे ऐसे अवैध रैकेट पर निगरानी और कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0