Raipur Breaking: Massive fire breaks out in Khamtarai रायपुर ब्रेकिंग: खमतराई स्थित फैक्ट्री के गोदाम में भीषण आग, इलाके में दहशत
रायपुर ब्रेकिंग: खमतराई स्थित फैक्ट्री के गोदाम में भीषण आग, इलाके में दहशत
रायपुर। राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में रविवार को एक बड़ी दुर्घटना घटित हुई। यहां स्थित एक फैक्ट्री के इंक गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। अंदर विस्फोट होने की जानकारी भी सामने आ रही है, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया।
स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके के लिए रवाना हो गई हैं। आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विस्फोट की आवाज दूर-दूर तक सुनी गई। आग की लपटें और धुआं आसमान तक उठते देखा गया, जिससे आसपास के मकानों और फैक्ट्रियों में भी दहशत फैल गई। कई लोग घरों और कामकाज की जगहों से बाहर निकल आए।
पुलिस ने क्षेत्र को घेराबंदी कर दिया है और आम लोगों को घटना स्थल से दूर रहने की हिदायत दी गई है। अब तक किसी के हताहत होने की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन प्रशासन की टीम हालात पर नजर बनाए हुए है।
गौरतलब है कि खमतराई औद्योगिक क्षेत्र में कई फैक्ट्रियां और गोदाम स्थित हैं। ऐसे में इस भीषण आग से आस-पास के अन्य प्रतिष्ठानों पर भी खतरा मंडराने की आशंका है। फिलहाल दमकल और पुलिस की टीम आग को बुझाने और स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयासों में जुटी हुई है।
ताज़ा अपडेट: राहत और बचाव कार्य जारी हैं, घटनास्थल पर भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त दमकल वाहनों को भी मौके पर बुलाया है।
What's Your Reaction?
Like
2
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0