RTO विभाग बड़ा कदम बिलासपुर में बिना तिरपाल ढके कोयला और राख ढोने वाले 134 वाहनों पर कार्रवाई, ₹1.93 लाख जुर्माना
RTO विभाग बड़ा कदम बिलासपुर में बिना तिरपाल ढके कोयला और राख ढोने वाले 134 वाहनों पर कार्रवाई, ₹1.93 लाख जुर्माना
बिलासपुर। आम जनता की सुरक्षा और प्रदूषण नियंत्रण को प्राथमिकता देते हुए बिलासपुर जिले में परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। 1 अगस्त से 6 अगस्त 2025 तक चलाए गए विशेष अभियान में बिना तिरपाल ढके कोयला और राख का परिवहन करने वाले 134 वाहनों पर कार्यवाही कर ₹1,93,900 का जुर्माना वसूला गया।
उड़नदस्ता प्रभारी परिवहन निरीक्षक संतोष कुमार राठौर ने बताया कि यह अभियान शासन के निर्देश पर शुरू किया गया है। इसमें न केवल बिना तिरपाल ढके कोयला व राख ले जाने वाले वाहन, बल्कि ओवरलोडिंग, शार्प एज, फिटनेस प्रमाण पत्र की कमी और अवैध खनिज परिवहन जैसे मामलों में भी सख्ती बरती गई।
उन्होंने स्पष्ट किया कि खुले में कोयला और राख का परिवहन सड़क पर धूल फैलाता है, जिससे प्रदूषण बढ़ता है और राहगीरों की सेहत पर असर पड़ता है। साथ ही, यह दुर्घटना की संभावना भी बढ़ाता है।
विभाग ने चेतावनी दी है कि जनमानस की सुरक्षा के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों की अनदेखी करने वालों पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0