Major accident in Raipur Collectorate premises रायपुर कलेक्ट्रेट परिसर में बड़ा हादसा, आंग्ल अभिलेख कोष्ठ की कक्षा की छत गिरी

रायपुर कलेक्ट्रेट परिसर में बड़ा हादसा, आंग्ल अभिलेख कोष्ठ की कक्षा की छत गिरी
 0
Major accident in Raipur Collectorate premises रायपुर कलेक्ट्रेट परिसर में बड़ा हादसा, आंग्ल अभिलेख कोष्ठ की कक्षा की छत गिरी

रायपुर कलेक्ट्रेट परिसर में बड़ा हादसा, आंग्ल अभिलेख कोष्ठ की कक्षा की छत गिरी

रायपुर। राजधानी रायपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में आज रविवार को अचानक बड़ा हादसा हो गया। कलेक्ट्रेट की बिल्डिंग में स्थित आंग्ल अभिलेख कोष्ठ (English Record Room) की कक्षा की छत अचानक भरभराकर गिर पड़ी। इस घटना के दौरान कमरे के भीतर रखी फाइलें और महत्वपूर्ण दस्तावेज मलबे और धूल के नीचे दब गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय सौभाग्य से कमरे के अंदर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था, जिससे बड़ी जनहानि टल गई। हालांकि, छत गिरने से कलेक्टरेट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

फाइलें और दस्तावेज धूल-मिट्टी में दबे

बताया जा रहा है कि जिस कमरे की छत गिरी, वहां लंबे समय से सरकारी अभिलेख और दस्तावेज सुरक्षित रखे गए थे। छत गिरने के बाद कई महत्वपूर्ण फाइलें मिट्टी और धूल में दब गई हैं। फिलहाल प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा दस्तावेजों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है।

पुरानी इमारत की स्थिति खराब

कलेक्ट्रेट परिसर की यह बिल्डिंग काफी पुरानी बताई जा रही है। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से मरम्मत और रखरखाव पर ध्यान नहीं दिया जा रहा था। इसी लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ है।

जांच के निर्देश

घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने छत गिरने की पूरी घटना की जांच के निर्देश दिए हैं। साथ ही, इमारत के अन्य हिस्सों की सुरक्षा जांच भी करवाई जा रही है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके।

राहत की बात

सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। लेकिन सरकारी दस्तावेजों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0