राजनांदगांव में ED की बड़ी कार्रवाई: नाहटा ग्रुप समेत तीन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी
राजनांदगांव में ED की बड़ी कार्रवाई: नाहटा ग्रुप समेत तीन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के एक साथ कई ठिकानों पर दबिश दी। सुबह-सुबह हुई इस कार्रवाई से शहर में हलचल तेज हो गई। बताया जा रहा है कि ED की अलग-अलग टीमें शहर से लगे तीन स्थानों पर जांच कर रही हैं, जिनमें नाहटा ग्रुप से जुड़े प्रतिष्ठान भी शामिल हैं।
सुबह करीब 6 बजे पहुंची ED की टीमें
जानकारी के अनुसार, भोपाल और रायपुर से ED की टीमें गुरुवार सुबह करीब 6 बजे राजनांदगांव पहुंचीं। इसके बाद टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर एक साथ कार्रवाई शुरू की। बताया जा रहा है कि भंसाली किराया भंडार और सत्यम विहार स्थित नाहटा के प्रतिष्ठानों समेत कुल तीन ठिकानों पर जांच की जा रही है।
दस्तावेज और वित्तीय रिकॉर्ड खंगाल रही टीम
ED की टीमें संबंधित परिसरों में दस्तावेजों और वित्तीय लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कर रही हैं। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर संबंधित परिसरों के बाहर पुलिस बल भी तैनात किया गया है।
फिलहाल तीनों स्थानों पर ED की कार्रवाई जारी है। अधिकारी दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की बारीकी से जांच कर रहे हैं।
किस मामले में हुई कार्रवाई, अभी स्पष्ट नहीं
ED की इस कार्रवाई को लेकर अभी तक आधिकारिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि छापेमारी किस मामले या किस जांच के सिलसिले में की गई है। कार्रवाई के दौरान क्या-क्या दस्तावेज या अन्य जानकारी सामने आई है, इसकी भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
ED की जांच पूरी होने और एजेंसी की ओर से आधिकारिक जानकारी जारी किए जाने के बाद ही छापेमारी की वजह और जांच में सामने आए तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
फिलहाल राजनांदगांव में ED की कार्रवाई जारी है और इस पूरे मामले पर लोगों की नजर बनी हुई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0