कोरबा में DMF घोटाला: 4 अफसर गिरफ्तार, करोड़ों की हेराफेरी का खुलासा
कोरबा, छत्तीसगढ़। ज़िले में करोड़ों रुपये के डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन (DMF) फंड घोटाले का बड़ा खुलासा हुआ है। मामले में चार वरिष्ठ अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें तत्कालीन DMF नोडल अधिकारी डी.डी. उइके, जनपद पंचायत करतला की CEO प्राची नाग, जनपद पंचायत पोड़ी-उपरोड़ा के CEO राजेश बंजारे और जनपद पंचायत कटघोरा के CEO नरेंद्र तिवारी शामिल हैं। कोर्ट ने सभी को 13 मई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
क्या है मामला:
DMF फंड के तहत जिले में विकास कार्यों के लिए करोड़ों की राशि स्वीकृत की गई थी। लेकिन जांच में सामने आया कि कई कार्य कागजों पर ही पूरे कर दिखा दिए गए। बिना काम के भुगतान किया गया, फर्जी मस्टररोल और बिल लगाए गए। इसमें अफसरों और कुछ निजी ठेकेदारों की मिलीभगत से सरकारी खजाने को भारी नुकसान पहुंचाया गया।
SIT कर रही जांच:
राज्य सरकार के निर्देश पर गठित विशेष जांच टीम (SIT) ने पिछले कुछ महीनों से जांच शुरू की थी। दस्तावेजों की बारीकी से जांच के बाद इन चारों अफसरों की भूमिका संदिग्ध पाई गई। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0