खरोरा में दर्दनाक हादसा: 13 की मौत, CM ने जताया शोक, मदद का एलान

मुख्यमंत्री बोले- सरकार संवेदनशीलता के साथ पीड़ितों के साथ, मृतकों के परिवार को 5-5 लाख और घायलों को 50-50 हजार की सहायता
 0
खरोरा में दर्दनाक हादसा: 13 की मौत, CM ने जताया शोक, मदद का एलान

खरोरा क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया। इस हादसे में 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस हादसे पर गहरा शोक जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा कि यह खबर अत्यंत पीड़ादायक है। "मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।"

सरकार ने हादसे के बाद त्वरित सहायता की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को घायलों के समुचित इलाज और राहत कार्यों की सतत निगरानी के निर्देश भी दिए हैं।

जिला प्रशासन राहत-बचाव कार्य में जुटा है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। हादसे की वजह तेज रफ्तार और वाहन नियंत्रण में चूक मानी जा रही है, हालांकि प्रशासन ने जांच के आदेश भी दे दिए हैं

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0