कलयुगी बेटे ने मां का किया हत्या, मोहल्ले में सरेआम दिया वारदात को अंजाम

Kaliyuga's son killed his mother, committed the crime openly in the neighborhood कलयुगी बेटे ने मां की किया हत्या, मोहल्ले में सरेआम दिया वारदात को अंजाम
 0
कलयुगी बेटे ने  मां का किया हत्या, मोहल्ले में सरेआम दिया वारदात को अंजाम

अंबिकापुर। अंबिकापुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक कलयुगी नाबालिग बेटे ने अपनी सगी मां की हत्या कर दी। इस वारदात की खबर फैलते ही पूरे एरिया में सनसनी फ़ैल गई। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस आला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी कलयुगी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की टीम

 ने मृत महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, यह वारदात अंबिकापुर के मैनपाट कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र में हुई है। यहां मां की शराब पीने की आदत से परेशान नाबालिग बेटे ने मौत के घाट उतार दिया। दरअसल, नाबालिग की मां शराब पीकर बस्ती में लेटी हुई थी। जब युवक ने उसे इस हालत में देखा तो वो गुस्सा में आग बबूला हो गया और पास में रखे पत्थर से अपनी मां पर वार कर दिया। इस हमले में युवक की मां का स्वर्गवास हो गया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की टीम ने मृत महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0