सीजफायर के बाद जैसलमेर दहला...आधी रात को गूंजे धमाके: बाड़मेर बॉर्डर पर ड्रोन घुसपैठ नाकाम, 9 जिलों में अलर्ट और अंधेरा

 0
सीजफायर के बाद जैसलमेर दहला...आधी रात को गूंजे धमाके: बाड़मेर बॉर्डर पर ड्रोन घुसपैठ नाकाम, 9 जिलों में अलर्ट और अंधेरा

जैसलमेर | शनिवार देर रात राजस्थान के जैसलमेर और बाड़मेर बॉर्डर पर एक के बाद एक कई धमाकों की आवाजों से इलाके में दहशत फैल गई। चश्मदीदों के मुताबिक, रात करीब 12:40 बजे अचानक तेज गड़गड़ाहट के साथ 4-5 धमाके हुए।

सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर सीजफायर उल्लंघन करते हुए ड्रोन से हमला करने की कोशिश की गई। भारतीय वायुसेना और BSF की सतर्कता से यह अटैक नाकाम हो गया। बाड़मेर के सीमावर्ती गांवों में ब्लैकआउट करवा दिया गया, जिससे किसी भी संभावित लक्ष्य को दुश्मन न देख सके।

जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर, श्रीगंगानगर समेत 9 जिलों में रातभर बिजली सप्लाई ठप रही। वहीं, सुरक्षाबलों की सर्च ऑपरेशन भी जारी है। स्थानीय लोगों को घरों से बाहर न निकलने की हिदायत दी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0