कांग्रेस का सियासी वार- ‘हर कोई इंदिरा नहीं बन सकता’:
नई दिल्ली | भारत-पाक तनाव के बीच कांग्रेस ने शनिवार को केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला। पार्टी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तस्वीर वाला पोस्टर जारी कर कहा- “हर कोई इंदिरा नहीं बन सकता।” राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरकार से मांग की कि संसद का विशेष सत्र बुलाकर देश को भरोसे में ले।
पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने सीजफायर को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा- “वॉशिंगटन से सीजफायर की घोषणा यह दिखाती है कि भारत की कूटनीति कमजोर हो रही है। जब सीमा पर जवान शहीद हो रहे हों, तब अमेरिका से बैठकों में शांति की बात होना देश की संप्रभुता पर सवाल है।”
कांग्रेस नेताओं ने केंद्र पर 'कमजोर राजनीतिक इच्छाशक्ति' का आरोप लगाते हुए कहा कि इंदिरा गांधी जैसे निर्णायक नेतृत्व की आज ज़रूरत है। पार्टी ने यह भी संकेत दिए कि आने वाले दिनों में वह पूरे देश में “राष्ट्र रक्षा संवाद” अभियान चला सकती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0