LOC पार भारत का बड़ा एक्शन: पाकिस्तान के 4 एयरबेस तबाह, सियालकोट में आतंकी ठिकानों पर सटीक वार
नई दिल्ली/जम्मू।भारत ने पाकिस्तान को एक और सर्जिकल स्ट्राइक जैसी कार्रवाई से करारा जवाब दिया है। सेना ने बीती रात पाकिस्तान के चार एयरबेस पर एक साथ हमला कर दिया। सूत्रों के मुताबिक, ये कार्रवाई सियालकोट, बहावलपुर, रावलपिंडी और मियांवाली के एयरबेस पर की गई। सटीक निशाना बनाकर किए गए इस हमले में सियालकोट के पास मौजूद आतंकी लॉन्चपैड पूरी तरह तबाह कर दिए गए हैं।
सेना सूत्रों का दावा:
भारतीय वायुसेना ने लेजर गाइडेड मिसाइल और ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल करते हुए इन ठिकानों पर हमला किया। हमले का मकसद पाकिस्तान की ओर से हो रही घुसपैठ को रोकना और आतंकी गतिविधियों की रीढ़ तोड़ना था।
जम्मू में पाक की जवाबी कार्रवाई:
हमले के बाद बौखलाए पाकिस्तान ने जम्मू शहर के सीमावर्ती इलाकों में हवाई हमले शुरू कर दिए हैं। सुबह 4 बजे के करीब जम्मू के अखनूर और आरएस पुरा सेक्टर में धमाकों की आवाज सुनी गई। हालांकि भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने अधिकतर ड्रोन और मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया।
गृहमंत्री ने बुलाई आपात बैठक:
घटना के बाद गृह मंत्रालय में उच्च स्तरीय बैठक हुई, जिसमें रक्षा मंत्री, NSA अजीत डोभाल, तीनों सेनाओं के प्रमुख और RAW के अफसर मौजूद रहे। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, 'देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा। हर साजिश का जवाब सीमा पार मिलेगा।'
LOC पर हाई अलर्ट, स्कूल-कॉलेज बंद:
सीमा पर बढ़ते तनाव को देखते हुए जम्मू-कश्मीर में स्कूल-कॉलेज आज बंद रखे गए हैं। BSF और सेना को अलर्ट मोड पर रखा गया है, वहीं आम नागरिकों को बंकरों में रहने की सलाह दी गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0