हिंदुस्तान की आकाश में छलांग: अब बनेगा 5वीं पीढ़ी का 'गुप्त योद्धा', दुश्मन के रडार भी रहेंगे धोखे में!
नई दिल्ली। भारत ने स्वदेशी 5वीं पीढ़ी के फाइटर जेट के डिजाइन और विकास को मंजूरी दे दी है। यह विमान न सिर्फ तकनीकी रूप से दुनिया के सबसे अत्याधुनिक लड़ाकू विमानों के समकक्ष होगा, बल्कि इसमें "स्टेल्थ टेक्नोलॉजी" भी होगी — यानी इसे दुश्मन के रडार तक नहीं पकड़ पाएंगे।
70 हजार किलो वजन ले जाने की ताकत:
इस विमान की उड़ान क्षमता बेहद प्रभावशाली होगी। यह 70,000 किलोग्राम तक वजन उठाकर उड़ान भर सकेगा — यानी हथियारों, मिसाइलों और ईंधन के साथ लंबी दूरी तक दुश्मन के इलाकों में घुसने की क्षमता होगी।
निजी कंपनियों को मिलेगा बड़ा रोल:
सरकार ने इस प्रोजेक्ट में निजी कंपनियों को भी भागीदार बनाने का फैसला लिया है। यानी HAL (हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड) के साथ देश की बड़ी डिफेंस और एविएशन कंपनियां मिलकर इसे तैयार करेंगी। इससे प्रोजेक्ट में रफ्तार भी आएगी और तकनीकी नवाचार भी।
कैसा होगा ये विमान:
स्टेल्थ फीचर: रडार नहीं पकड़ पाएंगे
सुपरक्रूज टेक्नोलॉजी: बिना आफ्टरबर्नर के भी तेज रफ्तार
एआई आधारित मिशन कंट्रोल
ड्रोन और मानव रहित हथियारों को कंट्रोल करने की क्षमता
डिफेंस एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं:
सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यह प्रोजेक्ट भारत की रणनीतिक ताकत को नई ऊंचाई देगा। खासकर चीन और पाकिस्तान की चुनौतियों के बीच यह विमान गेमचेंजर साबित हो सकता है।
कब तक आसमान में दिखेगा ये ‘अदृश्य योद्धा’?
रक्षा मंत्रालय की योजना के अनुसार, आने वाले 7-8 वर्षों में इसका पहला प्रोटोटाइप तैयार हो जाएगा। इसके बाद सीमित संख्या में इसका उत्पादन शुरू किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0