Increasing cold and cold बढ़ती ठंड और शीतलहर—कलेक्टर ने बदले स्कूलों के समय, नई टाइमिंग हुई लागू
बढ़ती ठंड और शीतलहर—कलेक्टर ने बदले स्कूलों के समय, नई टाइमिंग हुई लागू
दुर्ग। जिले में बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए कलेक्टर ने सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों के समय में बदलाव के आदेश जारी किए हैं। नए आदेश सोमवार से प्रभावी होंगे। ठंड से बच्चों को राहत देने के लिए दो पाली और एक पाली में संचालित सभी स्कूलों की टाइमिंग संशोधित की गई है।
दो पाली में संचालित स्कूलों की नई समय-सारणी
प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक (कक्षा 1 से 8)
सोमवार से शुक्रवार: सुबह 8:00 बजे से 11:45 बजे तक
शनिवार: दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:45 बजे तक
हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी (कक्षा 9 से 12)
सोमवार से शुक्रवार: दोपहर 12:15 बजे से शाम 4:15 बजे तक
शनिवार: सुबह 8:00 बजे से 12:45 बजे तक
एक पाली में संचालित स्कूलों की समय-सारणी
प्रतिदिन: सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक
कलेक्टर का निर्देश
कलेक्टर ने सभी विद्यालयों को निर्देश दिया है कि वे संशोधित समय-सारणी का कड़ाई से पालन करें। ठंड के चलते बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0