रायपुर में देवर ने भाभी की बीच सड़क की हत्या, घरेलू विवाद में हुई वारदात
रायपुर में देवर ने भाभी की बीच सड़क की हत्या, घरेलू विवाद में हुई वारदात
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। विधानसभा थाना क्षेत्र में गुरुवार (7 अगस्त) की रात एक देवर ने अपनी भाभी की बीच सड़क पर चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के पीछे घर के अंदर हुआ झगड़ा कारण बताया जा रहा है।
कैसे हुई वारदात
पुलिस के मुताबिक, रिंग रोड नंबर 3 पर SBI बैंक के पास रहने वाले बंजारे परिवार में गुरुवार रात देवर कामेश्वर बंजारे का अपनी पत्नी (देवरानी) से विवाद हो रहा था। उसी समय घर में मौजूद भाभी संगीता बंजारे ने बीच-बचाव करते हुए देवरानी का पक्ष लिया और कामेश्वर को शांत रहने के लिए कहा।
इस बात से गुस्साए कामेश्वर ने किचन से चाकू उठा लिया और भाभी को मारने के लिए दौड़ पड़ा। संगीता जान बचाने के लिए घर से बाहर भागी, लेकिन आरोपी करीब 200 मीटर तक उसका पीछा करता रहा। पेट्रोल पंप के पास जैसे ही संगीता गिर पड़ी, आरोपी ने उसके गले पर चाकू से वार कर दिया। मौके पर ही महिला की मौत हो गई।
घटना के बाद हड़कंप
वारदात के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मृतका के बेटे ने अपने पिता, देवेंद्र दास बंजारे (ऑटो चालक) को फोन कर सूचना दी। देवेंद्र तुरंत मौके पर पहुंचे और पत्नी को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पहले भी कर चुका था विवाद
जानकारी के अनुसार, आरोपी कामेश्वर बंजारे पहले भी कई बार विवाद कर चुका था। हत्या के बाद वह खरेरा की ओर भाग गया, लेकिन पुलिस ने कुछ ही घंटों में उसे गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस का बयान
विधानसभा थाना पुलिस ने बताया कि यह मामला घरेलू विवाद से जुड़ा है, लेकिन आरोपी का व्यवहार पहले से ही आक्रामक था। हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू जब्त कर लिया गया है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0