सवाल 24 की खबर का असर: सीनियर आईपीएस रतनलाल डांगी पर सरकार की बड़ी कार्रवाई

Impact of Question 24's news: Government takes major action against senior IPS Ratanlal Dangi
 0
सवाल 24 की खबर का असर: सीनियर आईपीएस रतनलाल डांगी पर सरकार की बड़ी कार्रवाई

सवाल 24 की खबर का असर: सीनियर IPS रतनलाल डांगी पर सरकार की बड़ी कार्रवाई

रायपुर, 26 मार्च 2026।छत्तीसगढ़ में सीनियर आईपीएस अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस पूरे मामले को सबसे पहले सवाल 24 न्यूज़ ने प्रमुखता से उठाया था, जिसके बाद सरकार हरकत में आई है।

पीड़ित महिला ने अपनी आपबीती सवाल 24 न्यूज़ चैनल के माध्यम से सामने रखी थी। महिला का आरोप है कि वह पिछले कई वर्षों से मानसिक और यौन उत्पीड़न का सामना कर रही थी। खबर के प्रसारण के बाद यह मामला तेजी से चर्चा में आया और प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव बढ़ा।

सरकार ने जारी किया आदेश

छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार,

IPS अधिकारी रतनलाल डांगी पर गंभीर अनुशासनहीनता, पद का दुरुपयोग और आचरण नियमों के उल्लंघन के आरोप पाए गए हैं।

सरकार ने प्रारंभिक जांच के आधार पर

उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है

उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है

मामले को गंभीर कदाचार की श्रेणी में माना गया है

आदेश पत्र (सरकारी दस्तावेज़)

(नीचे जारी आदेश का मुख्य अंश प्रस्तुत है)

सवाल 24 की भूमिका

इस पूरे मामले में सवाल 24 की खोजी पत्रकारिता ने अहम भूमिका निभाई।

अगर यह मामला सामने नहीं आता, तो संभवतः पीड़िता को न्याय मिलने में और देरी होती।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0