मंदिरहसौद में अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़, महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

Illegal liquor trade busted in Mandir Hasaud, three accused including woman arrested मंदिरहसौद में अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़, महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
 0
मंदिरहसौद में अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़, महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

मंदिरहसौद में अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़, महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

237 पौवा देशी शराब जप्त, मुख्य आरोपी दीपक रात्रे उर्फ हनी सिंह पर दर्ज हैं आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले

राजधानी रायपुर के मंदिरहसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पलौद में अवैध शराब भंडारण और बिक्री के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए एक महिला सहित तीन आरोपियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 237 पौवा देशी शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 25,000 रुपये बताई गई है, जप्त की गई है।

यह कार्यवाही एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना मंदिरहसौद पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

सूचना मिलने पर हुई त्वरित कार्यवाही

पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम पलौद स्थित एक मकान में कुछ लोग अवैध रूप से शराब का भंडारण कर बिक्री कर रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर संयुक्त टीम ने बताए गए मकान पर छापा मारा। छापे के दौरान घर में दो पुरुष और एक महिला मौजूद थे, जिन्होंने अपने नाम क्रमशः शैला रात्रे उर्फ छैला, दीपक रात्रे उर्फ हनी सिंह और भगवान दास रात्रे बताया।

आरोपी निकले एक ही परिवार के सदस्य

गिरफ्तार किए गए आरोपी आपस में रिश्ते में मां और बेटे हैं। पूछताछ में यह भी पता चला कि मुख्य आरोपी दीपक रात्रे उर्फ हनी सिंह पर पहले से ही मारपीट, आबकारी अधिनियम, जुआ अधिनियम सहित आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह पहले जेल भी जा चुका है।

पुलिस ने मौके से की शराब जब्त

टीम ने जब मकान की तलाशी ली तो वहां बड़ी मात्रा में देशी शराब रखी हुई पाई गई। जब टीम ने शराब भंडारण और बिक्री के लिए वैध दस्तावेज दिखाने को कहा तो आरोपी कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके और बार-बार गुमराह करने की कोशिश करते रहे।

इसके बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना मंदिरहसौद में अपराध क्रमांक 191/2025 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

गिरफ्तार आरोपी -

1. शैला रात्रे उर्फ छैला, उम्र 50 वर्ष

2. दीपक रात्रे उर्फ हनी सिंह, उम्र 31 वर्ष

3. भगवान दास रात्रे, उम्र 19 वर्ष

(तीनों निवासी ग्राम पलौद, सतनामी पारा, थाना मंदिरहसौद, रायपुर)

जांच एवं कार्रवाई में रही इन अधिकारियों की अहम भूमिका

इस कार्रवाई में निरीक्षक अविनाश सिंह (थाना प्रभारी मंदिरहसौद), निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय (प्रभारी एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट) सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य – राजेन्द्र कंवर, वीरेन्द्र भार्गव, जसवंत सोनी, मुनिर रज़ा, तुकेश निषाद, अनिल राजपूत, अविनाश अण्डन, लक्ष्मीनारायण साहू और दुर्गा भोईहार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

यह कार्रवाई रायपुर पुलिस द्वारा अवैध शराब कारोबार पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है। पुलिस प्रशासन द्वारा यह स्पष्ट संकेत दिया गया है कि ऐसे गैरकानूनी कार्यों में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0