High-voltage pistol drama: Officer's पिस्तौल का हाई वोल्टेज ड्रामा : अफसर की डिमांड से हड़कंप, चार घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

पिस्तौल का हाई वोल्टेज ड्रामा : अफसर की डिमांड से हड़कंप, चार घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन
 0
High-voltage pistol drama: Officer's  पिस्तौल का हाई वोल्टेज ड्रामा : अफसर की डिमांड से हड़कंप, चार घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

पिस्तौल का हाई वोल्टेज ड्रामा : अफसर की डिमांड से हड़कंप, चार घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रशासनिक हल्कों में बीते दिनों एक हाई वोल्टेज ड्रामा ने सभी को चौंका दिया। हाल के दिनों में चर्चा में आए एक अफसर अचानक भावुक हो गए और विभाग के एक अन्य अधिकारी को फोन कर डिमांड रख दी – “मुझे ऑफ द रिकॉर्ड वाली पिस्तौल चाहिए, मैं भी पुरन कुमार बनूंगा।”

यह सुनते ही फोन रिसीव करने वाले अफसर के होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल अपने सीनियर अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। कुछ ही मिनटों में उच्च स्तर पर फोन पर ही एक इमरजेंसी मीटिंग बुलाई गई और स्थिति को संभालने के लिए एक तरह से “रेस्क्यू ऑपरेशन” शुरू हो गया।

सूत्रों के अनुसार, अफसर को शांत कराने और हालात को नियंत्रण में लाने में प्रशासनिक टीम को करीब चार घंटे लग गए। आखिरकार, समझाइश और बातचीत के बाद स्थिति सामान्य हो पाई। बताया जा रहा है कि जिस अफसर से पिस्तौल की डिमांड की गई थी, वे खुद पूर्ववर्ती भूपेश बघेल सरकार के एक चर्चित महादेव एप घोटाले में जांच के घेरे में हैं।

घोटाले में फंसे अफसर पर सवाल, अब खुद बने जांच अधिकारी

पूर्व सरकार के दौरान कई विवादों में नाम आने वाले इस अफसर पर पहले से ही भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग के आरोप हैं। अब वही अफसर एक महिला द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों की जांच के लिए नियुक्त किए गए हैं।

राजनीतिक गलियारों और प्रशासनिक हल्कों में यह सवाल उठ रहा है कि — “जब खुद पर ही भ्रष्टाचार के आरोप हों, तो ऐसे अफसर निष्पक्ष जांच कैसे कर सकते हैं?”

लोग तंज कस रहे हैं कि “भ्रष्टाचारी ही जांच अधिकारी बन गया”, और यही वजह है कि यह मामला चौक-चौराहों से लेकर सोशल मीडिया तक चर्चा का विषय बना हुआ है।

इमोशनल ड्रामा’ से पर्दा डालने की कोशिश

जानकारी के अनुसार, “जी साहब” के इस कदम को विभाग के कई अधिकारी इमोशनल ब्लैकमेलिंग के तौर पर देख रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि उन्होंने पिस्तौल मंगाकर अपने ऊपर लगे आरोपों से ध्यान भटकाने की कोशिश की।

अफसर को शांत कराने के लिए पूरा पुलिस महकमा सक्रिय हो गया। वरिष्ठ अधिकारी उनके घर पहुंचे और बातचीत कर उन्हें समझाने की कोशिश की। अंततः कई घंटे की मशक्कत के बाद मामला शांत हुआ।

हालांकि, अफसर का यह कदम अब सवालों के घेरे में है कि क्या यह सिर्फ एक “ड्रामा” था या फिर किसी गहरी साजिश की झलक?

भ्रष्टाचार के घेरे में अफसरशाही

छत्तीसगढ़ में नई सरकार बनने के बाद भी अफसरशाही की मनमानी और भ्रष्टाचार के किस्से थमने का नाम नहीं ले रहे। कई आईएएस और आईपीएस अधिकारियों पर भ्रष्टाचार, अनुशासनहीनता और पद दुरुपयोग के आरोप लग चुके हैं।

राज्य के राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अफसरों की एक मजबूत लॉबी ने शासन-प्रशासन पर पकड़ बना ली है, जिसके चलते कई संगठन और पार्टी कार्यकर्ता खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं।

केंद्रीय नेतृत्व की निगाहें

सूत्रों के अनुसार, यह पूरा मामला अब केंद्र तक पहुंच चुका है। दिल्ली में बैठे शीर्ष नेतृत्व को अफसरशाही में व्याप्त अव्यवस्थाओं की पूरी जानकारी भेजी गई है। माना जा रहा है कि जल्द ही कुछ चर्चित अफसरों पर बड़ी कार्रवाई हो सकती है।

राज्य के राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि तीन बड़े भ्रष्ट अफसरों की “सफाई” तय मानी जा रही है।

जनता भी चाहती है कि अब प्रशासनिक व्यवस्था में सफाई अभियान चले, ताकि छत्तीसगढ़ की ईमानदार छवि बहाल हो सके और जनता राहत की सांस ले सके।

मायने

यह पूरा प्रकरण एक बार फिर यह साबित करता है कि जब अफसरशाही में व्यक्तिगत अहंकार और राजनीतिक संरक्षण हावी हो जाता है, तो शासन का संतुलन बिगड़ जाता है। “पिस्तौल ड्रामा” केवल एक भावनात्मक घटना नहीं, बल्कि यह उस सिस्टम की तस्वीर है जो जवाबदेही से दूर होती जा रही है।

अब देखना यह है कि क्या विष्णु देव साय सरकार इन अफसरों के प्रभाव से बाहर निकलकर सच्चे अर्थों में पारदर्शी प्रशासन की दिशा में कदम बढ़ा पाएगी या नहीं।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0