रायपुर में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, उपमुख्यमंत्री अरुण साव बोले— लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है प्रधानमंत्री आवास घेरने का आह्वान
रायपुर में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, उपमुख्यमंत्री अरुण साव बोले— लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है प्रधानमंत्री आवास घेरने का आह्वान
रायपुर। राजधानी रायपुर में भारतीय जनता पार्टी ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के घेराव के आह्वान के विरोध में कांग्रेस कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए तथा जनसभा को संबोधित किया।
अरुण साव ने कहा कि संवैधानिक पदों और लोकतांत्रिक संस्थाओं का सम्मान करना प्रत्येक जनप्रतिनिधि का दायित्व है। उनका कहना था कि प्रधानमंत्री आवास का घेराव करने का आह्वान लोकतांत्रिक परंपराओं और संवैधानिक मर्यादाओं के अनुरूप नहीं है। ऐसे कदमों से समाज में गलत संदेश जाता है और जनता भी इस तरह की राजनीति को स्वीकार नहीं करती।
जनसभा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव कर विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी नेताओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की गरिमा बनाए रखने की बात दोहराई।
अरुण साव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक मर्यादाओं की रक्षा के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहेगी तथा लोकतंत्र की गरिमा के विरुद्ध किसी भी कदम का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करती रहेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0