छत्तीसगढ़ बनेगा उन्नत ट्रांसफार्मर निर्माण का प्रमुख केंद्र छत्तीसगढ़ को ट्रांसफार्मर निर्माण के लिए 300 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश प्रस्ताव प्राप्त

Heartbreaking incident in Amravati: Female health officer commits suicide after being scolded for having second daughter छत्तीसगढ़ बनेगा उन्नत ट्रांसफार्मर निर्माण का प्रमुख केंद्र छत्तीसगढ़ को ट्रांसफार्मर निर्माण के लिए 300 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश प्रस्ताव प्राप्त
 0
छत्तीसगढ़ बनेगा उन्नत ट्रांसफार्मर निर्माण का प्रमुख केंद्र छत्तीसगढ़ को ट्रांसफार्मर निर्माण के लिए 300 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश प्रस्ताव प्राप्त

छत्तीसगढ़ बनेगा उन्नत ट्रांसफार्मर निर्माण का प्रमुख केंद्र

छत्तीसगढ़ को ट्रांसफार्मर निर्माण के लिए 300 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश प्रस्ताव प्राप्त

नई दिल्ली, 26 मई 2025: छत्तीसगढ़ को ट्रांसफार्मर निर्माण के क्षेत्र में एक नई पहचान मिलने जा रही है। 300 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव के साथ राज्य जल्द ही देश के सबसे बड़े ट्रांसफारमर निर्माण केंद्रों में से एक बनने की दिशा में अग्रसर है। इलेक्ट्रिकल उपकरण क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी करमवीर इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने रायपुर में अत्याधुनिक ट्रांसफार्मर निर्माण इकाई स्थापित करने के लिए यह निवेश प्रस्ताव दिया है।

इस अवसर पर कंपनी के प्रबंध निदेशक विवेक जैन ने छत्तीसगढ़ सदन, नई दिल्ली में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की। बैठक में प्रस्तावित परियोजना की रूपरेखा, निवेश की संभावनाएं और रोजगार सृजन के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। श्री जैन ने बताया कि यह इकाई तकनीकी दृष्टि से देश की सबसे आधुनिक ट्रांसफार्मर निर्माण इकाई होगी, जो भविष्य में ऊर्जा क्षेत्र की आवश्यकताओं को पूरा करने में मील का पत्थर साबित होगी।

बैठक में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुभाष सिंह और छत्तीसगढ़ की निवेश आयुक्त श्रीमती ऋतु सेन भी उपस्थित थीं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने निवेश प्रस्ताव का स्वागत करते हुए कहा, “हमारा लक्ष्य है कि छत्तीसगढ़, विकसित भारत 2047 के निर्माण में एक मजबूत स्तंभ बने। यह निवेश केवल एक औद्योगिक इकाई नहीं है, बल्कि छत्तीसगढ़ की तकनीकी क्षमता और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक सशक्त कदम है। राज्य सरकार इस परियोजना को हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी।”

यह परियोजना राज्य में ऊर्जा क्षेत्र के आधुनिकीकरण, स्थानीय युवाओं को रोजगार और उद्योग आधारित विकास को गति देगी। यह पहल विशेष रूप से "मेक इन छत्तीसगढ़" के नारे को मजबूती देती है, जहां अब छत्तीसगढ़ में बनी अत्याधुनिक तकनीक से निर्मित ट्रांसफार्मर पूरे देश को रोशन करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0