अरुण पन्नालाल के ऊपर FIR दर्ज क्रिश्चियन फोरम के प्रमुख ने पहलगाम हमले को लेकर फैलाई थी भ्रामक जानकारी..
रायपुर: छत्तीसगढ़ क्रिश्चन फोरम के मुख्य अरुण पन्नालाल के खिलाफ कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद पर्यटकों की गलत सूची सोशल मीडिया पर प्रस्तुत करने के आरोप में FIR दर्ज की गई है। यह FIR आजाद चौक थाना में दर्ज की गई है।
इसके बाद हिंदुवादी संगठनों ने इस मामले को लेकर आजाद चौक थाना और अरुण पन्नालाल के घर का घेराव किया। इन संगठनों ने FIR दर्ज न होने पर पुलिस को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। इसके साथ ही बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी थी कि यदि कार्रवाई नहीं की जाती है, तो वे जयस्तंभ चौक पर सार्वजनिक मुंडन कराएंगे। जिसके बाद उन्होंने मुंडन भी कराया।
क्या है पूरा मामला
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में जिन 26 लोगों की मौत हुई है उसे लेकर क्रिश्चन फोरम के प्रमुख अरुण पन्नालाल ने सोशल मीडिया में एक लिस्ट शेयर की। इस लिस्ट में कुछ नामों को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया मृतकों के नामों को लेकर छत्तीसगढ़ क्रिश्चियन फोरम के नेता ने कहा कि 26 में से 15 दूसरे समुदाय के थे। इसके साथ ही इस लिस्ट में रायपुर के कारोबारी दिनेश मिरानिया का नाम भी नहीं था। जिसके बाद दिनेश मिरानिया के रिश्तेदारों ने आपत्ति जताई। जिसके बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
अरुण पन्ना लाल हमेशा विवादों में रहते हैं जब भी धर्मांतरण के मामले सामने आते हैं अरुण पन्नालाल का नाम प्रमुखता उभर कर सामने आता है और लगातार आरोप लगाए जाते हैं की अरुण पन्नालाल धर्मांतरण कराने में अपनी भूमिका निभाते हैं इसको लेकर कई बार हिंदू संगठन और बजरंग दल के लोगों ने विरोध भी किया और प्रदर्शन भी किया है वही अरुण पन्नालाल की बात करें क्रिश्चियन समाज में उनका एक बड़ा नाम है वह अपने समाज का नेतृत्व करते हैं और एक राजनीतिक पार्टी का उदय उनके हाथों से हुआ है और वह क्रिश्चियन समाज की राजनीति करते हैं..।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
1
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0