शादी समारोह में ED की छापेमारी: सट्टेबाजी में लिप्त दूल्हा 200 करोड़ की शाही शादी छोड़ कर फरार

ED raids wedding ceremony: Groom involved in betting absconded leaving the royal wedding worth 200 crores शादी समारोह में ED की छापेमारी: सट्टेबाजी में लिप्त दूल्हा 200 करोड़ की शाही शादी छोड़ कर फरार
 0
शादी समारोह में ED की छापेमारी: सट्टेबाजी में लिप्त दूल्हा 200 करोड़ की शाही शादी छोड़ कर फरार

शादी समारोह में ED की छापेमारी: सट्टेबाजी में लिप्त दूल्हा 200 करोड़ की शाही शादी छोड़ कर फरार

जयपुर/रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा एप नेटवर्क से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार रात जयपुर के कूकस स्थित फाइव स्टार होटल फेयरमाउंट में चल रहे एक भव्य शादी समारोह में ED ने छापा मारा। इस शादी में करीब 200 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे थे, जिसमें दुबई, भिलाई और रायपुर समेत कई शहरों से 250 से ज्यादा मेहमान शामिल हुए थे।

बताया जा रहा है कि ये शादी सौरभ आहूजा नामक कारोबारी की थी, जो पहले भोपाल में मामूली हालात में रहता था। लेकिन महादेव सट्टा नेटवर्क से जुड़ने के बाद उसने दुबई में कारोबार शुरू किया और देखते ही देखते करोड़ों की दुनिया में कदम रख लिया। शादी के दौरान जैसे ही ED टीम होटल पहुंची, सौरभ आहूजा ने हड़बड़ी में 7 फेरे लिए और मौके से फरार हो गया।

3 मेहमान गिरफ्तार, दुल्हन से भी पूछताछ

सूत्रों के अनुसार, इस शादी में महादेव सट्टा एप नेटवर्क से जुड़े कई लोग शामिल थे। पहले से मिली सूचना के आधार पर रायपुर ईडी यूनिट ने दबिश दी और होटल के अलग-अलग कमरों में ठहरे संदिग्धों से पूछताछ शुरू की। इस कार्रवाई में तीन मेहमानों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही, दुल्हन से भी पूछताछ की गई है।

ईडी अधिकारियों ने मौके से कई डिजिटल डिवाइस, दस्तावेज और मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

सूत्रों का दावा है कि सौरभ आहूजा का नाम महादेव सट्टा एप की मनी लॉन्ड्रिंग जांच में पहले ही सामने आ चुका था। गिरफ्तार आरोपियों के साथ सौरभ का हवाला के जरिए मोटी रकम का लेन-देन भी सामने आया है।

दुबई से संचालित होता है नेटवर्क

गौरतलब है कि महादेव ऑनलाइन सट्टा एप नेटवर्क दुबई से संचालित होता है। इस एप के जरिए करोड़ों रुपये की सट्टेबाजी और हवाला कारोबार चलाया जाता है। देशभर में इसके खिलाफ ED कई चरणों में कार्रवाई कर चुकी है। अब इस शाही शादी में छापेमारी से एक बार फिर सट्टा नेटवर्क की काली दुनिया उजागर हुई है।

जल्द हो सकती है और गिरफ्तारियां

ईडी अधिकारियों के अनुसार, इस कार्रवाई के बाद अब सौरभ आहूजा की तलाश तेज कर दी गई है। उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों को भी जल्द हिरासत में लिया जा सकता है। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्यप्रदेश और दुबई में इस नेटवर्क से जुड़े और भी कई कारोबारी रडार पर हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 2
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0