साइबर अपराध के खिलाफ निर्णायक कदम: e-Zero FIR पहल को कृषिमंत्री ने बताया ऐतिहासिक
साइबर अपराध के खिलाफ निर्णायक कदम: e-Zero FIR पहल को कृषिमंत्री ने बताया ऐतिहासिक
रायपुर। देश में बढ़ते साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से गृह मंत्रालय के Indian Cybercrime Coordination Centre (I4C) द्वारा शुरू की गई e-Zero FIR पहल को छत्तीसगढ़ के कृषिमंत्री राम विचार नेताम ने ऐतिहासिक और दूरदर्शी कदम करार दिया है।
कृषिमंत्री नेताम ने कहा कि यह पहल भारत को साइबर अपराध के विरुद्ध एक निर्णायक लड़ाई की ओर ले जाएगी और देश की डिजिटल सुरक्षा को सशक्त बनाएगी। उन्होंने कहा कि इससे आम नागरिकों को न केवल न्याय पाने में सुविधा होगी, बल्कि साइबर अपराधियों के विरुद्ध समय पर कार्रवाई भी सुनिश्चित की जा सकेगी।
e-Zero FIR पहल के तहत नागरिक किसी भी स्थान से ऑनलाइन प्राथमिकी दर्ज कर सकते हैं, जिससे थानों में उपस्थित हुए बिना ही उन्हें न्यायिक प्रक्रिया का लाभ मिल सकेगा। गृह मंत्रालय की इस पहल को डिजिटल युग में एक नई क्रांति के रूप में देखा जा रहा है।
विशेषज्ञों का मानना है कि इस पहल से साइबर अपराध के मामलों में त्वरित कार्रवाई संभव होगी और पीड़ितों को समय पर राहत मिलेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0