शेयर और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

Crores of rupees fraud in the name of share and crypto trading, one accused arrested, other absconding शेयर और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार
 0
शेयर और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

शेयर और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

रायपुर। शेयर ट्रेडिंग, क्रिप्टो ट्रेडिंग और प्लॉट दिलाने का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका एक साथी अभी फरार है।

थाना न्यू राजेंद्र नगर पुलिस के अनुसार, भिलाई-3, जिला दुर्ग निवासी भागीरथी यादव ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपियों अभिलाष मसीह और अभिषेक प्रवीण मसीह ने 3 अगस्त 2024 से 23 अक्टूबर 2024 के बीच उन्हें और अन्य लोगों को निवेश के नाम पर धोखा दिया। आरोपियों ने 20 माह में रकम दोगुना-तिगुना करने और रायपुर सहित अन्य शहरों में प्लॉट देने का लालच देकर कुल 1 करोड़ 11 लाख 25 हजार रुपये हड़प लिए।

मामले में पुलिस ने न्यू राजेंद्र नगर थाने में अपराध क्रमांक 184/2025, धारा 318(3), 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज किया।

पुलिस ने मुख्य आरोपी अभिलाष मसीह, निवासी स्काई विलास, कमल विहार, देवपुरी रायपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि उसका साथी अभिषेक प्रवीण मसीह फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0