नौकरी के नाम पर करोड़ों की ठगी: रायपुर प्रेस क्लब में पीड़ितों ने लगाई न्याय की गुहार, 16 जुलाई को होगा घेराव
नौकरी के नाम पर करोड़ों की ठगी: रायपुर प्रेस क्लब में पीड़ितों ने लगाई न्याय की गुहार, 16 जुलाई को होगा घेराव
रायपुर। छत्तीसगढ़ में बेरोजगार युवाओं से फर्जी कंपनियों द्वारा करोड़ों रुपये की ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। रायपुर प्रेस क्लब में सोमवार को विभिन्न जिलों से आए सैकड़ों पीड़ित युवाओं ने प्रेस वार्ता कर इस संगठित गिरोह की पोल खोली। पीड़ितों ने बताया कि ब्रेनपिद्य स्किल्स, रेन इंडिया और इससे जुड़ी अन्य कंपनियों ने नौकरी का झांसा देकर युवाओं से 4 लाख से 8 लाख रुपये तक की ठगी की है।
मुख्य आरोपी कौन?
पीड़ितों ने जिन लोगों पर आरोप लगाए हैं, उनके नाम इस प्रकार हैं
दीपक कुमार
सूर्य प्रताप जोशी
चंद्र प्रताप जोशी
गौरी शंकर राव
आरोप है कि इन सभी ने मिलकर एक संगठित गिरोह बनाकर युवाओं को फर्जी नियुक्ति पत्र, झूठे अनुबंध और नकली सर्टिफिकेट्स थमाए। इतना ही नहीं, इन लोगों ने सरकारी विभागों के नाम का दुरुपयोग कर भरोसेमंद दिखने का ढोंग भी रचा।
पहले भी कर चुके हैं ठगी
पीड़ितों ने दावा किया कि यह गिरोह पहले भी 2019 में RCDSP कंपनी के नाम से इसी तरह की ठगी कर चुका है। अब AVN मीडिया के जरिए यह लोग खुद को बचाने और पीड़ितों को धमकाने की कोशिश कर रहे हैं।
पीड़ितों की प्रमुख मांगें
प्रेस वार्ता में पीड़ितों ने अपनी 4 प्रमुख मांगें रखीं:
1. सभी आरोपियों पर IPC और IT एक्ट के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
2. AVN मीडिया की भूमिका की निष्पक्ष जांच कराई जाए।
3. पीड़ितों को ठगी गई राशि तत्काल लौटाई जाए।
4. शिक्षा विभाग से RTI के माध्यम से इन कंपनियों की वैधता की जानकारी सार्वजनिक की जाए।
16 जुलाई को होगा घेराव
पीड़ितों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं होती तो 16 जुलाई 2025 को सुबह 11:00 बजे रायपुर जिले के शक्ति स्थित ब्रेनपिद्य स्किल्स कार्यालय के सामने शांतिपूर्ण प्रदर्शन और घेराव किया जाएगा।
प्रदर्शन की पूर्व सूचना प्रशासन को भी भेज दी गई है। पीड़ितों का कहना है कि वे कानून का पालन करते हुए यह प्रदर्शन करेंगे, लेकिन अगर कोई अप्रिय स्थिति उत्पन्न होती है तो इसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
प्रस्तुतकर्ता (पीड़ित)
आकाश
लता रानी
कुंभकरण
दुर्गेश वर्मा
योगेंद्र देवांगन
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0