22 जुलाई को प्रदेशव्यापी चक्का जाम करेगी कांग्रेस: चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी और अडानी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
22 जुलाई को प्रदेशव्यापी चक्का जाम करेगी कांग्रेस: चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी और अडानी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
रायपुर, 19 जुलाई 2025। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल की ईडी द्वारा गिरफ्तारी के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस 22 जुलाई को प्रदेशव्यापी आर्थिक नाकेबंदी और चक्का जाम का आयोजन करेगी। यह फैसला शनिवार को रायपुर में आयोजित प्रदेश कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की समिति (PAC) और विधायकों की अहम बैठक में लिया गया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि 22 जुलाई को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक राज्य के सभी राष्ट्रीय राजमार्गों, जिलों और प्रमुख शहरों के मुख्य मार्गों पर चक्का जाम किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी ने इसे "राजनीति से प्रेरित ईडी की कार्रवाई" करार देते हुए केंद्र सरकार और अडानी समूह के खिलाफ खुला विरोध दर्ज करने का ऐलान किया है।
ईडी की कार्रवाई को बताया बदले की राजनीति
बैठक में शामिल सभी नेताओं ने एक स्वर में आरोप लगाया कि ईडी की कार्रवाई पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है और भाजपा सरकार के इशारे पर की गई है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जल, जंगल और जमीन की लूट में अडानी समूह को संरक्षण देने वाली सरकार के खिलाफ आवाज उठाने पर कांग्रेस नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है।
बैठक में शामिल हुए वरिष्ठ नेता
बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री एवं एआईसीसी महासचिव भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, पूर्व मंत्री धनेन्द्र साहू, ताम्रध्वज साहू, रविन्द्र चौबे, मो. अकबर, अमरजीत भगत, जयसिंह अग्रवाल, राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम, पूर्व राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, और कई वरिष्ठ विधायक एवं संगठन पदाधिकारी उपस्थित रहे।
वहीं, कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा, एनएसयूआई अध्यक्ष नीरज पाण्डेय, सेवा दल प्रमुख अरुण ताम्रकार, सहित संगठन के कई प्रमुख चेहरों ने भी चक्का जाम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से अपील की।
‘जनता को बताना जरूरी कि यह लड़ाई अडानी के कब्जे के खिलाफ है’
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह प्रदर्शन केवल चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है, बल्कि अडानी समूह द्वारा छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक संपदा—जल, जंगल और जमीन—की लूट के खिलाफ प्रदेश की जनता को जागरूक करने का एक माध्यम है।
प्रमुख बिंद
22 जुलाई को दोपहर 12 से 2 बजे तक राज्यव्यापी चक्का जाम।
ईडी की कार्रवाई को कांग्रेस ने बताया बदले की राजनीति।
अडानी समूह पर जल-जंगल-जमीन की लूट का आरोप।
रायपुर में PAC और विधायकों की बैठक में लिया गया फैसला।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0