मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर को दी 11.52 करोड़ की सौगात, तीन स्थानों पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल

Chief Minister Vishnudev Sai gave a gift of 11.52 crores to Jashpur, high level bridges will be built at three places। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर को दी 11.52 करोड़ की सौगात, तीन स्थानों पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल
 0
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर को दी 11.52 करोड़ की सौगात, तीन स्थानों पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर को दी 11.52 करोड़ की सौगात, तीन स्थानों पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल

रायपुर, 23 जुलाई 2025 – जशपुर जिले के समग्र विकास को गति देने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 11 करोड़ 52 लाख 43 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इस राशि से जिले के तीन प्रमुख नदी-नालों पर उच्च स्तरीय पुल और पहुंच मार्ग का निर्माण किया जाएगा। इन पुलों से ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी सुदृढ़ होगी और खासकर वर्षा ऋतु में नागरिकों को आवागमन में अब कठिनाई नहीं होगी।

इन स्थानों पर होगा पुल निर्माण:

1. बोडोकछार–चटकपुर मार्ग (चंपाझरिया नाला):

इस मार्ग पर 4 करोड़ 46 लाख 58 हजार रुपये की लागत से उच्च स्तरीय पुल और पहुंच मार्ग का निर्माण किया जाएगा। यह मार्ग क्षेत्र के कई गांवों को जोड़ता है, और पुल निर्माण से बरसात के मौसम में सड़क कटाव की समस्या का स्थायी समाधान होगा।

2. भालूमुंडा–खजूरघाट मार्ग (कोकिया नदी):

कोकिया नदी पर बनने वाले पुल के लिए 3 करोड़ 32 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। इससे ग्रामीणों को पूरे वर्ष निर्बाध आवाजाही की सुविधा मिलेगी।

3. डूमरबहार–तमता मार्ग (गुढ़ा नाला, शेखरपुर के पास):

इस स्थान पर 3 करोड़ 73 लाख 85 हजार रुपये की लागत से उच्च स्तरीय पुल और पहुंच मार्ग का निर्माण होगा। यह न केवल यातायात को सुगम बनाएगा, बल्कि आपातकालीन सेवाएं भी तेजी से पहुँच सकेंगी।

हजारों ग्रामीणों को होगा सीधा लाभ

इन पुलों के निर्माण से संबंधित क्षेत्रों के हजारों ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा। यह परियोजनाएं स्थानीय सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों को भी मजबूती देंगी। इससे कृषि, व्यापार, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी आवश्यक सेवाओं तक पहुँच आसान होगी।

मुख्यमंत्री द्वारा लगातार की जा रही विकासपरक घोषणाएं यह दर्शाती हैं कि राज्य सरकार दूरस्थ क्षेत्रों को भी मुख्यधारा से जोड़ने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। वहीं, क्षेत्रवासियों ने इन परियोजनाओं की घोषणा पर आभार व्यक्त किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0