कलाकारों-साहित्यकारों को बड़ी सौगात: पेंशन 2000 से बढ़ाकर 5000 रुपए, अब हर महीने मिलेगा दोगुना सम्मान
रायपुर | 14 मई 2025: छत्तीसगढ़ के कलाकारों और साहित्यकारों के लिए एक बड़ी राहत और सम्मान की खबर आई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लंबे समय से प्रतीक्षित फैसला लिया गया। अब राज्य के 162 कलाकारों और साहित्यकारों को हर महीने 5000 रुपये की मासिक पेंशन मिलेगी। पहले यह राशि 2000 रुपये थी।
मुख्यमंत्री साय ने कहा, “यह केवल राशि में बढ़ोतरी नहीं, बल्कि उनके प्रति हमारी संवेदनशीलता और कृतज्ञता का प्रतीक है। समाज की आत्मा को संबल देना सरकार का कर्तव्य है।”
पुरानी व्यवस्था में 12 साल से नहीं हुई थी वृद्धि
1986 में शुरू हुई इस योजना में शुरुआत में 150 से 600 रुपये तक पेंशन दी जाती थी। 2007 में इसे 1500 और 2012 में 2000 रुपये किया गया, लेकिन इसके बाद से कोई संशोधन नहीं हुआ था।
अब मिलेगा दोगुना लाभ
नई व्यवस्था से लाभार्थियों की सालाना आमदनी 24 हजार से बढ़कर 60 हजार रुपये हो जाएगी। इससे उन्हें अपनी बुनियादी जरूरतें पूरी करने में मदद मिलेगी।
राज्य सरकार पर कुल व्यय भार
इस फैसले से सरकार पर कुल वार्षिक व्यय अब 97.20 लाख रुपये हो जाएगा, जो पहले 38.88 लाख था। यानी 58.32 लाख का अतिरिक्त बोझ राज्य वहन करेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह खर्च बोझ नहीं, बल्कि राज्य का गौरवपूर्ण दायित्व है। यह निर्णय साबित करता है कि छत्तीसगढ़ सरकार अपने कलाकारों और साहित्य सेवियों के आत्मसम्मान को प्राथमिकता देती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0