महतारी वंदन योजना की 15वीं किस्त जारी, महिलाओं के खातों में पहुंची आर्थिक मदद
छत्तीसगढ़ सरकार ने महिलाओं को आर्थिक मजबूती देने वाली अपनी महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना के तहत आज 15वीं किश्त जारी कर दी है। महिला एवं बाल विकास विभाग के अनुसार, मई महीने की यह किश्त प्रदेश की 69.32 लाख से अधिक महिलाओं के खातों में ट्रांसफर की गई है। इसके लिए कुल 648.38 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई।
सरकार ने मार्च 2024 में इस योजना की शुरुआत की थी। तब से अब तक लगातार 15 महीनों में महिलाओं को कुल 9788.78 करोड़ रुपये की सहायता राशि दी जा चुकी है। इस योजना के तहत 21 से 60 वर्ष आयु वर्ग की विवाहित, विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की सहायता दी जाती है।
आधार कार्ड अपडेट कराना जरूरी
महिला एवं बाल विकास विभाग ने योजना से लाभ ले रहीं महिलाओं से आधार कार्ड अपडेट कराने की अपील की है। विभाग ने बताया कि कई महिलाओं की किश्त आधार इनएक्टिव होने के कारण रोक दी गई है। ऐसे में हितग्राहियों को नजदीकी आधार केंद्र में जाकर अपना पहचान एवं निवास प्रमाण-पत्र लेकर आधार अपडेट कराना होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0