घर में प्रार्थना सभा पर बवाल: आयोजक गिरफ्तार, थाने में हंगामा मिशनरियों की साजिश नाकाम..
घर में प्रार्थना सभा पर बवाल: आयोजक गिरफ्तार, थाने में हंगामा मिशनरियों की साजिश नाकाम..
बिलासपुर मस्तूरी ग्राम पंचायत जौंहरा में रविवार को घर में आयोजित प्रार्थना सभा को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। ग्राम निवासी सुखनंदन लहरे द्वारा अपने घर में प्रार्थना सभा आयोजित करने की सूचना पर ग्राम सरपंच समाज कंवर, उपसरपंच राम तिवारी और पंचों ने चंपाढ़ी थाना में शिकायत दर्ज कराई।
सूचना मिलते ही चंपाढ़ी पुलिस दोपहर लगभग 12:45 बजे मौके पर पहुँची और सुखनंदन लहरे को गिरफ्तार कर थाना ले आई।
थाने के बाहर 150 से अधिक लोग जुटे
गिरफ्तारी की खबर फैलते ही 150 से अधिक ग्रामीण थाने पहुँचे और नारेबाजी करने लगे, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थिति बिगड़ती देख अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमरनाथ झा, एसडीओपी लालचंद मौर्यल, मसरूडी थाना प्रभारी और मल्हार चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और हालात को काबू में लिया।
धर्मांतरण के आरोप
अनुसूचित जाति मोर्चा के सदस्य नारायण पटेल ने आरोप लगाया कि सुखनंदन लहरे और उसका भाई रघुनंदन लहरे गांव में विशेष धर्म का प्रचार-प्रसार कर रहे थे और धार्मिक प्रतीकों के जरिए लोगों को धर्मांतरण के लिए प्रेरित कर रहे थे।
बताया गया कि प्रार्थना सभा में 30-40 ग्रामीण अनुयायी भी मौजूद थे और भोजन की व्यवस्था की गई थी। पटेल ने थाने में आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम 1968 सहित अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की मांग की है।
राजनीतिक संगठनों की भूमिका
इस प्रकरण में भाजपा के स्थानीय नेता, विश्व हिंदू परिषद और गौ-रक्षक बलराम शर्मा की सक्रिय भूमिका सामने आई है।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
1