बुद्ध पूर्णिमा पर CM विष्णु देव साय का संदेश: “अहिंसा और शांति का रास्ता ही सच्चा धर्म”

 0
बुद्ध पूर्णिमा पर CM विष्णु देव साय का संदेश: “अहिंसा और शांति का रास्ता ही सच्चा धर्म”

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि भगवान बुद्ध का जीवन हमें अहिंसा, करुणा, समानता और विश्वबंधुत्व की सीख देता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बुद्ध के विचार कालजयी हैं—जो न केवल भारत, बल्कि पूरे विश्व में आज भी शांति और सद्भाव का आधार बनते हैं। “उनकी शिक्षाएं आज के समाज के लिए प्रेरणा हैं, जो हमें संयम, अनुशासन और दूसरों के प्रति संवेदना रखने की सीख देती हैं,” उन्होंने कहा।

सीएम साय ने यह भी कहा कि महात्मा बुद्ध के विचारों को अपनाकर हम एक शांतिपूर्ण और समतामूलक समाज की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं। उनके उपदेश आने वाली पीढ़ियों को भी नैतिकता और मानवता का मार्ग दिखाते रहेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0