बिलासपुर: कुरियर बॉय बनकर बुजुर्ग महिला से दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग, CCTV में कैद हुई वारदात

Bilaspur: Chain snatching from an elderly woman in broad daylight by posing as a courier boy, incident captured on CCTV बिलासपुर: कुरियर बॉय बनकर बुजुर्ग महिला से दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग, CCTV में कैद हुई वारदात
 0

बिलासपुर: कुरियर बॉय बनकर बुजुर्ग महिला से दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग, CCTV में कैद हुई वारदात

बिलासपुर (छत्तीसगढ़)। शहर के महावीर नगर में दिनदहाड़े एक बुजुर्ग महिला से चेन स्नेचिंग की वारदात से सनसनी फैल गई है। आरोपी ने कुरियर बॉय बनकर घर के गेट तक बुजुर्ग महिला को बुलाया और पार्सल देने के बहाने उनकी सोने की चेन झपट ली। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

घटना की शिकार महिला शांति सुधा ने सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी स्कूटी सवार था और पहले से ही वारदात की पूरी योजना बनाकर आया था। जब महिला ने दरवाजा खोला, तो उसने झटपट चेन खींची और मौके से फरार हो गया।

सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। फुटेज में आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं और शहर के अन्य इलाकों में लगे कैमरों की भी मदद ली जा रही है।

इस वारदात के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और गश्त बढ़ाने की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0